लक्ष्मीपुर से श्रीनरायन गुप्ता
लक्ष्मीपुर वन क्षेत्र के अचलगढ में वन संपदा को निशाना बनाते हुए लकड़ी तस्करों ने सागौन के तीन हरे-भरे पेड़ों को काट डाला।घटना का खुलासा तब हुआ जब वन विभाग की गश्ती टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया।
मौके पर भारी मात्रा में सागौन की लकड़ी बरामद की गई,जबकि तस्कर लकड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गए।अचलगढ़ रेंज के अंतर्गत आने वाले गहरे जंगल क्षेत्र में अज्ञात तस्कर देर रात पेड़ों की कटाई कर रहे थे।उसी दौरान एसडीओ वन टीम के साथ गश्त में निकले थे जिसकी वाहन को देख तस्कर छोड़कर भाग निकले वनकर्मियों की टीम ने तीन सागौन के पेड़ कटे मिले।
लकड़ी पास में ही ढेर के रूप में पड़ी थी,जिसे वाहन से ले जाने की तैयारी की जा रही थी।टीम को देख तस्कर भाग निकले।इस संदर्भ एसडीओ लक्ष्मीपुर सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि भोर मे गश्त निकला था।जहा तीन पेड़ सागौन कटा पाया गया।सभी लकड़ी बरामद कर ली गई विभागीय कार्रवाई की जा रही है।






