महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता
अडडा कस्बे में अजय वर्मा की सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने के विरोध में स्वजन संग स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़क पर बुधवार की सुबह आठ बजे जाम लगा दिया।गुस्साए लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।वही सूचना पाकर धानाध्यक्ष पुरूषोत्तम राव व पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा अकुर गौतम पहुंचकर घंटो स्वजनो को समझाया तब जाकर जाम खुल सका
अजय वर्मा की दुर्घटना मंगलवार को सुबह अडडा सनपतिहा मार्ग शव पाया गया था। घटना के बाद स्वजनों और क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि दुर्घटना लापरवाही के कारण हुई है और अभी तक जिम्मेदार लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग
गईं, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।प्रदर्शनकारियों ने जांच कर मांग की कि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी हो वही पीएम रिपोर्ट के आधार पर अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका।थानाध्यक्ष नौतनवा पुरूषोत्तम राव ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में हड्डी टूटकर किडनी को डैमेज करने के कारण मौत का मामला है फिलहाल पुलिस मामले की हर एगिल से जांच में जुटी है और प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है।





