Home / राज्य / अटरिया में अनियंत्रित एम्बुलेंस पलटी, चार की मौत, बच्ची गंभीर

अटरिया में अनियंत्रित एम्बुलेंस पलटी, चार की मौत, बच्ची गंभीर

 

 

सीतापुर से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट

अटरिया क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हिंद अस्पताल के पास नेशनल हाईवे पर एक निजी एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है।

थानाध्यक्ष उमाकांत शुक्ला ने बताया कि एम्बुलेंस मरीज को लेकर देहरादून से बनारस जा रही थी। हादसे में एम्बुलेंस चालक गुरमीत (40), मरीज विशाल पांडेय (48) और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं सड़क किनारे खड़ी एक अज्ञात 40 वर्षीय महिला की भी मौके पर ही मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, एम्बुलेंस तेज रफ्तार में थी और अचानक नियंत्रण खोने के कारण पलट गई। महिला के साथ मौजूद एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज हिंद अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल