महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता
अडडा नया स्वास्थ्य केंद्र में तैनात स्टाफ नर्स शीला पर गर्भवती से पैसे लेने का गंभीर आरोप सामने आया है। आरोप में एक बीडियो क्लिप भी सामने आई है,इन्टरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रही है।उक्त बीडियो में स्टाफ नर्स कथित तौर पर प्रसव के बदले रुपये लेने का आरोप लगाय जा रहा है।बीडियो इन्टरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और मामले को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।इस संदर्भ में जब सीएचसी प्रभारी डा अरूण गुप्ता से पूछा गया तो उन्होंने कहा किजांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों ने भी मामले को संज्ञान में लेने की बात कही है।






