महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता
अड्डा बाजार में महात्माबुद्ध इण्टर कालेज में आज एक ऐतिहासिक और सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। यहां आयोजित होने वाले भव्य सामूहिक विवाह समारोह में कुल 280 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे।इस आयोजन के मुख्य अतिधि नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी होगे।इस आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखा जा रहा है।
सामूहिक विवाह समारोह के लिए अड्डा बाजार में विशाल पंडाल सजाया गया है,जहां दूर-दूर से आए वर-वधू और उनके परिजन एकत्रित होंगे।आयोजन समिति द्वारा सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है।विवाह स्थल को आकर्षक सजावट से सजाया गया है और मेहमानों के बैठने,भोजन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी विशेष व्यवस्था की गई है।
आयोजन समिति के पदाधिकारियों के अनुसार,इस सामूहिक विवाह समारोह का उद्देश्य समाज में सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देना और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता करना है।
इस पहल से न केवल फिजूलखर्ची पर रोक लगेगी बल्कि सामाजिक एकता और सहयोग की भावना भी मजबूत होगी।खंड विकास अधिकारी मृतुंजय यादव ने बताया कि धानी 30,फरेन्दा 60,बृजमनगंज 60,लक्ष्मीपुर 60,नौतनवा 79 जोड़े शादी के बंधन में बंधेंगे अडडा बाजार में होने वाला सामूहिक विवाह समारोह सामाजिक समरसता ,सहयोग और सादगीपूर्ण जीवन शैली का प्रेरक उदाहरण बनने जा रहा है।






