Home / राज्य / अब अवैध पैथालोजी व एक्सरे अल्ट्रासउण्ड अस्पताल की होगी निगरानी नोडल नामित

अब अवैध पैथालोजी व एक्सरे अल्ट्रासउण्ड अस्पताल की होगी निगरानी नोडल नामित

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता

14 अक्टूबर 2024 से महराजगंज जनपद में संचालित हो रहे प्राईवेट चिकित्सालय / पैथालॉजी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउण्ड का मानक के अनुरूप संचालन सुनिश्चित कराने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा प्राईवेट चिकित्सालयों, पैथालॉजी, एक्स-रे, अल्ट्रासाउण्ड की जाँच के लिए तहसीलवार जांच दल का गठन किया गया।जांच दल में संबंधित तहसील के उप जिलाधिकारी,मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नामित अधिकारी, अधीक्षक/प्रभारी चिकित्साधिकारी और निरीक्षक / थानाध्यक्ष (अस्पताल कार्य क्षेत्र से संबंधित) सम्मिलित हैं। जिलाधिकारी ने गठित टीम को निर्देशित किया है कि वह आवंटित कार्य क्षेत्र में संचालित अस्पतालों की जाँच कर अपनी सुस्पष्ट जाँच आख्या एक सप्ताह के अन्दर उपलब्ध करायें।गठित समिति को यह भी निर्देशित किया गया है कि यदि कहीं अवैध /अपंजिकृत हॉस्पिटल, पैथालॉजी/एक्स-रे/अल्ट्रासाउण्ड केंद्र चलने की सूचना प्राप्त होती है तो उसकी जाँचकर तथा सुसंगत विधिक कार्यवाही सुनिश्चित कर अवगत करायें।विगत दिनों अवैध रूप से संचालित अवैध /अपंजिकृत हॉस्पिटल, पैथालॉजी/एक्स-रे/अल्ट्रासाउण्ड की सूचना को बेहद गंभीर मानते हुए जिलाधिकारी ने समिति का गठन किया है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से अवैध/अपंजीकृत हास्पिटल,पैथालोजी,एक्स-रे अल्ट्रासउण्ड की निरीक्षण/भ्रमण जांच करने के लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेश द्विवेदी और उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ वीर विक्रम सिंह को परतावल, पनियरा व सदर के लिए लक्ष्मीपुर व रतनपुर के लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ उमेश चन्द्रा व डॉ अंग्रेश सिंह को नामित किया गया हैइसी प्रकार फरेंदा, बृजमनगंज व धानी के लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नवनाथ राय व उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नीरज लाल को जबकि निचलौल, सिसवा,घुघली और मिठौरा के लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ वीरेंद्र आर्या व उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अखिलेश यादव को नामित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल