Home / राज्य / अयोध्या जिला जेल से सनसनीख़ेज़ जेल ब्रेक, दो खतरनाक कैदी फरार, जेल प्रशासन सस्पेंड  

अयोध्या जिला जेल से सनसनीख़ेज़ जेल ब्रेक, दो खतरनाक कैदी फरार, जेल प्रशासन सस्पेंड  

 

अयोध्या

जिला जेल से बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां से दो खतरनाक कैदी फरार हो गए हैं। इस घटना से जेल प्रशासन और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। फरार कैदियों की पहचान गोलू अग्रहरि उर्फ सूरज अग्रहरि और शेर अली के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, गोलू अग्रहरि हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद था, जबकि शेर अली दुष्कर्म के गंभीर आरोप में सजा काट रहा था। जेल से दोनों के फरार होने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजी जेल पीसी मीणा के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक यूसी मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही जेलर जे.के. यादव, डिप्टी जेलर मयंक त्रिपाठी, एक हेड वार्डर और तीन जेल वार्डरों को भी सस्पेंड किया गया है।

फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी गई है। पुलिस और एसटीएफ को अलर्ट मोड पर रखा गया है और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। प्रशासन का दावा है कि जल्द ही दोनों फरार कैदियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर अब बड़े सवाल खड़े हो गए हैं, वहीं इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल