अयोध्या
प्रॉपर्टी डीलिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी के आरोपों में सपा नेता राजा मानसिंह के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।
गुरुवार को प्रशासन ने उनकी करीब 14 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई है। कुर्की से पहले सार्वजनिक मुनादी कराई गई। इस दौरान बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स समेत अन्य अचल संपत्तियों को सीज किया गया। मौके पर एसडीएम, सीओ समेत भारी पुलिस बल तैनात रहा। अभियुक्त राजा मानसिंह और उनकी पत्नी नीतू सिंह फिलहाल जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।






