Home / राज्य / अयोध्या राम मंदिर परिसर में सुरक्षा चूक की कोशिश, युवक हिरासत में

अयोध्या राम मंदिर परिसर में सुरक्षा चूक की कोशिश, युवक हिरासत में

अयोध्या

राम मंदिर परिसर में शनिवार को सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया। राम मंदिर के दक्षिणी परकोटे के पास एक युवक द्वारा नमाज पढ़ने की कोशिश किए जाने की सूचना पर मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे रोक लिया। बताया गया कि रोके जाने पर युवक कथित तौर पर संप्रदाय विशेष के नारे लगाने लगा, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

सुरक्षा कर्मियों ने युवक को थाना रामजन्मभूमि पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस और खुफिया एजेंसियां उससे गहन पूछताछ कर रही हैं। युवक की पहचान कश्मीर के शोपियां जिले के निवासी अबू अहमद शेख के रूप में हुई है।

एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। वहीं, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि युवक से पूछताछ जारी है और यह जांच की जा रही है कि वह कहां से और किन परिस्थितियों में राम मंदिर परिसर तक पहुंचा।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में किसी बड़े षड्यंत्र के संकेतों की भी पड़ताल की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रही हैं, ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोका जा सके

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल