Home / राज्य / अस्पताल ले जाई जा रही गर्भवती महिला की सड़क दुर्घटना में मौत, तीन लोग घायल

अस्पताल ले जाई जा रही गर्भवती महिला की सड़क दुर्घटना में मौत, तीन लोग घायल

 

महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता 

गुरूवार की सुबह बाबू पैसिया में अस्पताल ले जा रही एक गर्भवती महिला सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें उसकी दर्दनाक मौत हो गई।हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।मिली जानकारी के अनुसार,कोल्हुई थाना क्षेत्र अजगरहा निवासी नसीम,पुत्र सारी,अख्तर सिद्दीकी इसरार,साविया पत्नी सलीम गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उसे कार से अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में सामने से आ रहे तेज़ रफ्तार बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल होकर अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल लोगों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया। हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया गया।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच जारी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।

मिली जानकारी के अनुसार बाबू पैसियां के पास कार तथा बस में आमने सामने टक्कर हो गया है मौके पर हम पुलिस कर्मी पहुंचे तो कार संख्या UP53CH0472 तथा बस संख्या UP53HT0289 का आमने सामने टक्कर हो गया है जिसमें चोटिल 1.नसीम पुत्र साफी मुहम्मद 2. अख्तर सिद्दीकी पुत्र इसरार अहमद 3. साबिया पत्नी सलीम (गंभीर चोटिल) निवासीगण अजगरहा थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज गंभीर रूप से चोटिल थे जिसे NHAI 1033 एम्बुलेंस के माध्यम से सीएचसी रतनपुर जहा हालत गभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिला अस्पताल पहुचने से पहले महिला ने दम तोड़ दिया।इस घटने पूरे क्षेत्र के लोगो को झकझोर दिया।परिजनो का रो-रोकर हाल बुरा है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल