Home / राज्य / आगरा एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से बिहार जा रही बस पलटी,12 यात्री घायल, ड्राइवर-कंडक्टर गायब, नींद लगने से हुआ हादसा

आगरा एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से बिहार जा रही बस पलटी,12 यात्री घायल, ड्राइवर-कंडक्टर गायब, नींद लगने से हुआ हादसा

 

 

लखनऊ से वार्पदृष्टि की रिपोर्ट

शुक्रवार तड़के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली के आनंद विहार से मुजफ्फरनगर (बिहार) जा रही एक प्राइवेट बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि 28 अन्य को हल्की चोटें आईं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे काकोरी थाना क्षेत्र के रेवरी टोल प्लाजा के पास हुआ। बस में कुल 40 यात्री सवार थे। पुलिस और राहत दल ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस की रफ्तार काफी तेज थी। रेवरी टोल से करीब दो किलोमीटर पहले चालक का नियंत्रण बस पर से हट गया और वह सड़क किनारे पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद एम्बुलेंस और राहत दल मौके पर पहुंचा।

घायलों में बद्री शाह, ममता, कविता सिंह, अरविंद कुमार, राकेश, प्रीति, संजीव, पुनीत राजपूत, विक्की, रोशनी और सागर कुमार शामिल हैं। बाकी यात्रियों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने उन्हें दूसरी बस से आगे बिहार रवाना कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के वक्त सुबह का वक्त था और संभवतः ड्राइवर को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस ने बस को क्रेन की मदद से हटाकर कब्जे में ले लिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है ताकि बस की स्पीड और हादसे की सटीक वजह का पता लगाया जा सके।फिलहाल ड्राइवर और कंडक्टर की तलाश जारी है। पुलिस ने बस मालिक से संपर्क कर ड्राइवर-कंडक्टर की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल