Home / राज्य / आदर्श इंटर कॉलेज माटीगांव में स्थापना दिवस पर पुरातात्विक छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन सिहित हुए विविध कार्यक्रम   

आदर्श इंटर कॉलेज माटीगांव में स्थापना दिवस पर पुरातात्विक छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन सिहित हुए विविध कार्यक्रम   

चंदौली

रविवार को आदर्श इंटर कॉलेज, माटीगांव के स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई, वाराणसी (उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग) द्वारा संरक्षित स्मारकों एवं पुरास्थलों की छायाचित्र प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर सत्यनारायण संखवार, निदेशक, चिकित्सा विज्ञान संस्थान, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथिप्रोफेसर आर्यन चौरसिया, हेड ऑफ डिपार्टमेंट (न्यूरोलॉजी), काशी हिंदू विश्वविद्यालय,वाराणसी रहे।

अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय पुरातत्व विभाग की ओर से राजीव रंजन द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया।कार्यक्रम की अगली कड़ी में विद्यालय के छात्रों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनकी सभी ने प्रशंसा की।जहा डॉक्टर सविता, असिस्टेंट प्रोफेसर,रोहतास महिला महाविद्यालय, सासाराम,प्रोफेसर योगेंद्र सिंह, पूर्व प्रबंधक एवं संस्थापक, पूर्व कुलपति,जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया,प्रोफेसर ओंकारनाथ सिंह, पूर्व प्रधान विवेक कुमार, स्व श्री निवास सिंह पूर्व प्रबन्धक एंव विकास पुरूष के निर्वाण दिवस पर विद्यालय का वार्षिकोत्सव सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर क्षेत्रीय पुरातत्व विभाग द्वारा राजीव रंजन के द्वारा पुरातत्व की एक पदर्शनी लगाई गई ,जिसका उद्घाटन प्रो सत्य नारायण शंखवार निदेशक,चिकित्सा विज्ञान संस्थान ,का हि वि वि ने किया।

इस कार्यक्रम की शुरूआत मंगलाचरण से हुई।इस समारोह में प्रो योगेन्द्र सिंह पूर्व कुलपति ,प्रो आर एन चौरसिया का हि वि वि ,डा अरूण कुमार सिंह प्रबन्धक स्नातकोत्तर महा विद्यालय सदलपुरा ,प्रो विश्वम्भर सिंह , अशोक कुमार श्रीवास्तव , सत्येन्द्र सिंह ,पूर्व प्रधान ओंकार सिंह ,डाॅ सच्चिदानन्द एसो प्रो मेडिकल कालेज चन्दौली एंव राजेश कुमार यादव एसो जि वि वि जौनपुर ,श्र विवेक कुमार प्रधानाचार्य उपस्थित थे।समारोह एंव गोष्ठी की अध्यक्षता राजेश्वर सिंह ने और स्वागत प्रो ओ एन सिंह प्रबन्धक एंव पूर्व आचार्य का हि वि वि ने किया।प्रो शंखवार सहित विशिष्ट जनो को राजीव रंजन ने मोमेन्टो देकर स्वागत किया।आभार श्री विवेक कुमार एंव संचालन श्री शमशेर सिंह ने किया।सभी वक्ताओ ने पुरातत्व विभाग की प्रदर्शनी को छात्रो के लिए उपयोगी बताया।इस बीच छात्र छात्राओ ने अनेक मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए।समापन राष्ट्रगान एंव राष्ट्रगीत से हुआ।प्रदर्शनी में प्रदेश के विभिन्न ऐतिहासिक स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों से संबंधित दुर्लभ छायाचित्र प्रदर्शित किए गए।

इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आम जनमानस को प्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना रहा। प्रदर्शित छायाचित्रों के माध्यम से प्राचीन स्थापत्य कला, ऐतिहासिक धरोहरों तथा पुरातत्व के महत्व को दर्शाया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आगंतुकों ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए इसे ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया। विद्यालय प्रशासन ने उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग एवं क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई, वाराणसी का आभार व्यक्त किया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल