Home / राज्य / आपरेशन थियेटर में गिरने से बुजुर्ग मरीज की मौत,परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

आपरेशन थियेटर में गिरने से बुजुर्ग मरीज की मौत,परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

 

 

लखनऊ से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट 

 

बलरामपुर अस्पताल में इलाज के दौरान एक बड़ा हादसा उस समय हो गया।जब मंगलवार को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के दौरान ऑपरेशन थिएटर में एक बुजुर्ग मरीज अचानक फर्श पर गिर पड़ा।हादसे में उनके चेहरे और आंख पर गंभीर चोटें आईं।बताया गया है कि गिरने के कुछ घंटे बाद ही उनकी मौत हो गई।

स्वजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने मामले को छिपाने की कोशिश की और समय पर सही जानकारी नहीं दी।उनका कहना है कि मरीज के चेहरे और आंख पर सूजन और नीले निशान थे,जो गिरने से लगी गंभीर चोटों का संकेत हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही स्वजन अस्पताल में हंगामा करने लगे और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया।फिलहाल अस्पताल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल