Home / देश / इंडिगो की उड़ानें लगातार निरस्त, यात्रियों के 6000 के टिकट के जगह पर वापसी 400 मात्र 

इंडिगो की उड़ानें लगातार निरस्त, यात्रियों के 6000 के टिकट के जगह पर वापसी 400 मात्र 

 

लखनऊ

राजधानी लखनऊ से इंडिगो की उड़ानों के निरस्त होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके साथ ही अब यात्रियों की शिकायतें बढ़ रही हैं कि एयरलाइन रिफंड जारी करते समय मनमानी कटौती कर रही है, जिससे यात्री खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कई परेशान यात्री सोशल मीडिया पर अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं, जबकि एयरलाइन सिर्फ आश्वासन देकर मामले को टाल रही है।

बंगलूरू से वाराणसी जाने वाले यात्री सतीश सिंह ने बताया कि 6000 रुपये में टिकट बुक कराने के बावजूद फ्लाइट 16 घंटे लेट होने के बाद निरस्त कर दी गई और रिफंड में उन्हें मात्र 400 रुपये वापस मिले। इसी तरह अमरदीप सिंह भाटिया के चंडीगढ़ के टिकट में 4536 रुपये की कटौती कर दी गई। मुंबई–लखनऊ उड़ान रद्द होने पर कई यात्रियों को 2500–3200 रुपये तक कम रिफंड मिलने की शिकायत है। उधर, पुणे, देहरादून और भुवनेश्वर से लखनऊ आने वाले यात्री भी रिफंड के लिए लगातार संपर्क कर रहे हैं, लेकिन उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा। कई यात्रियों का कहना है कि मेल और कॉल के बाद भी एयरलाइन 15 दिन तक इंतजार करने को कह रही है। यात्रियों की बढ़ती शिकायतों ने इंडिगो की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल