महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता
गोरखपुर के होनहार स्कॉलर इम्तियाज़ हुसैन खान ने गोरखपुर विश्वविद्यालय से भौतिक विज्ञान में पीएचडी पूरी कर गोरखपुर समेत अपने क्षेत्र और अपने माता पिता का नाम रौशन किया।उन्होंने प्रोफेसर शमसाद अहमद खान सेंट एंड्रूज कॉलेज गोरखपुर के मार्गदर्शन मे (भौतिक विज्ञान विषय में काइनेटिक्स ऑफ नॉन इसोथेरमल क्रिस्टलाईजेसन एंड ऑप्टिकल स्टडीज ऑफ चालकोजेनॉएडा ग्लासेस)पर अपना शोध पूरा किया। इस खोज से सोलर सेल की तकनीकी में और सुधार होगा तथा फेज चेंज मैमोरी में उन्नत सुधार होगा।इसका उपयोग सेमीकंडक्टर और सोलर सेल् इंडस्ट्रीज, फ़ोटो वोल्टिक डिवाइस,एलडी पहचान, मेमोरी स्वैपिंग के जरिय तेज पहचान तथा सेंसर आधारित मेमोरी में विशेष सुधार होगा। डेटा ट्रांसफर और सौर ऊर्जा अवशोषण में अधिकतम वृद्धि होगी।इस विशेष उपलब्धि के लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रोफ. राकेश कुमार तिवारी,प्रोफेसर शांतनु रस्तोगी, सुग्रीव नाथ तिवारी, प्रोफ. अम्बरीष कुमार श्रीवास्तव, प्रोफ. उमेश यादव , सेंट एंड्रूज के प्रधानाचार्य एस डी राजकुमार, प्रोफ. सी ओ सैमुएल, तथा भौतिक विभागाध्यक्ष प्रोफ. विजय प्रकाश श्रीवास्तव, प्रोफ. हरिओम गुप्ता, प्रोफ.अर्चना श्रीवास्तव ने हर्ष व्यक्त किया।डॉ इम्तियाज़ हुसैन खान सेंट एंड्रूज डिग्री कॉलेज के रसायन विज्ञान के प्रोफ़ेसर मुख्तार हुसैन खान के पुत्र हैं। इम्तियाज़ हुसैन खान ने विशेष उपलब्धि का श्रेय अपने माता- पिता,परिवारजन, अपनी पत्नी नाज़नीन अनवर, एवम गुरुजन मित्रो वीरेन्द्र मिश्र, अष्टभुजा मिश्र, गिरजेश मिश्र, रवि प्रकाश त्रिपाठी, डॉ. आदित्य श्रीवास्तव, ज्योति इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रवि प्रकाश यादव, प्रधानाचार्य राजिउल्लाह, डॉ. सद्दाम साबिर अख्तर, मसूद आलम खान, मोहम्मद शकील सिद्दीकी,जुबैर खान आदि ने शुभकामना दिया।







