Home / राज्य / ईद के दिन खूनी संघर्ष, मेरठ में दो सगे भाइयों की हत्या, गांव में तनाव  

ईद के दिन खूनी संघर्ष, मेरठ में दो सगे भाइयों की हत्या, गांव में तनाव  

 

मेरठ

सरधना थाना क्षेत्र के मेहरमती गणेशपुर गांव में शनिवार को एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया। ईद के जश्न के बीच दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प में दो सगे भाइयों की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।

पुलिस के अनुसार ग्राम प्रधान सईद के भतीजे सलमान और तौहीद का गांव के ही चुन्नू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर चुन्नू पक्ष के लोगों ने दोनों की पिटाई कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर सईद के भाई भूरा और सहीमुद्दीन मौके पर पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच फिर से झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान चुन्नू पक्ष के लोगों ने भूरा और सहीमुद्दीन पर चाकू व अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में भूरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सहीमुद्दीन ने जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

घटना में प्रधान पक्ष के एहसान, अजहरुद्दीन, औहीद, आमिर और मंसूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि दूसरे पक्ष के साजिद और साकिब को भी चोटें आई हैं। अब तक तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। इस मामले में ग्राम प्रधान सईद की तहरीर पर एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल