Home / विदेश / ईरान पर अमेरिकी-इजराइली हमले तीसरे दिन भी जारी, 555 लोगों की मौत का दावा, खामेनेई के मारे जाने के बाद भी मिसाइल हमले

ईरान पर अमेरिकी-इजराइली हमले तीसरे दिन भी जारी, 555 लोगों की मौत का दावा, खामेनेई के मारे जाने के बाद भी मिसाइल हमले

 

तेहरान

अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए जा रहे हमलों का आज सोमवार को तीसरा दिन है। अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान पर लगातार हवाई हमले किए जा रहे हैं। इन हमलों के बीच, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने की खबरों के बाद भी ईरान की ओर से मिसाइल हमले जारी हैं।

ईरानी ईरानी रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने सोमवार को बताया कि अमेरिकी-इजराइली हवाई हमलों में अब तक कम से कम 555 लोगों की मौत हो चुकी है। सोसाइटी के अनुसार, इस युद्ध में अब तक ईरान के 131 शहरों को निशाना बनाया गया है।

इस बीच, लेबनान स्थित संगठन हिजबुल्लाह की ओर से भी रॉकेट दागे जाने की खबरें सामने आई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि सैनिकों के हताहत होने की संख्या और बढ़ सकती है तथा युद्ध लंबा खिंच सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस संघर्ष में अब तक तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हैं।

ईरान में मौजूदा हालात को देखते हुए 40 दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की गई है और सात दिनों की छुट्टी भी लागू की गई है। ट्रंप ने दावा किया है कि इन हमलों में ईरान के 48 नेता मारे गए हैं और कई जहाजों को भी नष्ट किया गया है। अमेरिका और इजराइली सेनाओं का कहना है कि पिछले दो दिनों में ईरान पर एक हजार से अधिक बम गिराए गए हैं। हमलों में खामेनेई के आवास परिसर को भी पूरी तरह ध्वस्त कर दिए जाने का दावा किया गया है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल