लखनऊ
प्रदेश सरकार ने परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों (आरटीओ) के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। तबादला सूची परिवहन विभाग द्वारा जारी कर दी गई है।
सरकार के अनुसार यह कदम विभागीय कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों को अन्य जिलों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कई जिलों को नए आरटीओ मिले हैं।तबादला आदेश के तहत कुछ आरटीओ को शहरी क्षेत्रों से ग्रामीण जिलों में भेजा गया है, वहीं कुछ अधिकारियों को प्रमुख जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। सूत्रों के अनुसार यह निर्णय प्रशासनिक समीक्षा और विभागीय आवश्यकता के आधार पर लिया गया है।
परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तबादलों से विभागीय कामकाज में तेजी आएगी और आम जनता को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। नई पदस्थापनाओं के साथ ही संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।







