वारणसी
24 जनवरी शनिवार को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश एवं जिला प्रशासन वाराणसी द्वारा नमो घाट पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्रीय अभिलेखागार, वाराणसी द्वारा अभिलेख प्रदर्शनी तथा क्षेत्रीय पुरातत्व विभाग से श्री राजीव रंजन द्वारा पुरास्थलों एवं संरक्षित स्मारकों की छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें दर्शकों ने विशेष रुचि ली।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में युवा उद्यमियों को चेक वितरण किया गया।तत्पश्चात कला एवं संस्कृति में विशेष योगदान हेतु सम्मान समारोह आयोजित हुआ,
जिसमें पद्मश्री पंडित शिवनाथ मिश्र गायन में विदुषी सुचरिता गुप्तातबला वादन में पंडित विभाष महाराज को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर द्वारा सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत प्रेमलाल भारती द्वारा बिरहा गायन तथा सन्नी मिश्र द्वारा सुगम संगीत की प्रस्तुति दी गई,जिसे उपस्थित जनों ने सराहा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती पूनम मौर्या,विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह,विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा,एवं अजगरा विधायक त्रिभुवन राम सहित अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।






