महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता
नौतनवा तहसील में बीते कई माह से चल रहे निबंधन संदीप गौड़ के खिलाफ क्रमिक अनशन 127 दिन पर आंदोलनकारी रेवेन्यू बार एसोसिएशन तहसील नौतनवा की कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट ने प्रशासन के लोगों को एवं लो के लोगों से एक वीडियो जारी किया है उस वीडियो में श्री शुक्ला ने कहा कि उपनिबंधक द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार अनियमितता धनउगाही अभद्र व्यवहार की पूष्टि जिलाधिकारी द्वारा जांच कराए जाने के बाद अपर जिला अधिकारी न्यायिक की जांच सही पाया गया है ।जिलाधिकारी महाराजगंज ने उपनिबंधक को गैर जनपद में स्थानांतरण के लिए महानिरीक्षक निबंधन उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को दो बार पत्र भी भेजा जा चुका है। बावजूद अब तक शासनद्वारा गैर जनपद में स्थानांतरण नहीं किया गया जिससे अधिवक्ताओं एवं वादकारियों में आक्रोश दिन – प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है इस संबंध में आंदोलन कर रहे नागेंद्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट ने कहा है कि उपनिबंधक संदीप गौड़ के स्थानांतरण को लेकर आत्मदाह के अलावा आंदोलन के कोई विकल्प नहीं बचे हैं ।इसलिए भ्रष्टाचार मुक्त तहसील बनाने के लिए आत्मदाह करने का जो संकल्प लिया हूं । आत्मदाह जैसे जीवन-मरण का आन्दोलन भीअगले सप्ताह में कर दिया जाएगा। इस दौरान संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव मुकेश तिवारी धर्मेंद्र तिवारी रामअजोरयादव, अनिल कुमार शर्मा राजेश चौधरी अशोक तिवारी बृजेश कुमार जगनारायण विश्वकर्मा शेखशमसुद्दीन राजन कुमार सिंहसहित तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहे।






