महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता
महराजगंज डीएम ने मंगलवार को14 व 15 मार्च को प्रस्तावित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने जीएसवीएस इंटर कॉलेज तथा जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज का निरीक्षण करते हुए परीक्षा कक्षों, कंट्रोल रूम और परीक्षार्थियों के लिए बनाए गए जांच स्थलों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षार्थियों के लिए केंद्रों पर क्लॉक रूम, पेयजल, सुविधाजनक फर्नीचर तथा स्वच्छ शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना केंद्र व्यवस्थापक व संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने परीक्षार्थियों के प्रवेश व जांच व्यवस्था को व्यवस्थित रखने तथा किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश भी दिए।उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 14 और 15 मार्च को चार पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक पाली में 4560 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि कुल 18240 अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेंगे। जनपद में परीक्षा के लिए कुल 12 केंद्र बनाए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान प्राचार्य डॉ. अजय मिश्रा, प्रधानाचार्य धनंजय सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।






