Home / राज्य / एकादशी के दिन आंध्र प्रदेश वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौत सीएम ने जताया दुख

एकादशी के दिन आंध्र प्रदेश वेंकटेश्वर मंदिर में भगदड़, 9 श्रद्धालुओं की मौत सीएम ने जताया दुख

 

 

हैदराबाद से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट 

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम ज़िले में स्थित काशीबुग्गा वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में एकादशी के अवसर पर बड़ा हादसा हो गया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच मची भगदड़ में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

मंदिर प्रशासन के अनुसार, एकादशी के दिन सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हुए थे। इसी दौरान अचानक भगदड़ मचने से अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस और प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़ से मुझे बहुत दुख हुआ। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि श्रद्धालुओं की जान गई। मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल