Home / राज्य / एक कुशल व अनुभवी प्रशसक है नीतीश कुमर,राज्य में उनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा,पीएम मोदी

एक कुशल व अनुभवी प्रशसक है नीतीश कुमर,राज्य में उनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा,पीएम मोदी

पटना

नीतीश कुमार को बिहार में एनडीए सरकार के नेता के तौर पर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर पीएम मोदी ने बधाई देते हुए कहा कि वे एक कुशल और अनुभवी प्रशासक हैं। राज्य में सुशासन का उनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा है, नए कार्यकाल के लिए उन्हें मेरी हार्दिक शुभकामनाएं! बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद बिहार में नई सरकार के गठन क्रम में नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। नीतीश कुमार के साथ ही नई सरकार के 26 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। बीजेपी के कोटे से सरकार में दो डिप्टी सीएम बनाए गए हैं- सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा. नीतीश कैबिनेट में बीजेपी से 14, जेडीयू से आठ, एलजेपीआर से दो, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एक-एक मंत्री बनाए गए हैं। NDA के नेतृत्व वाले नीतीश मंत्रिमंडल में शपथ लेने वाले मंत्रियों में मंगल पाण्डेय, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, श्रेयसी सिंह, रमा निषाद, मदन सहनी भी शामिल हैं. जीतनराम मांझी की पार्टी से उनके बेटे संतोष कुमार सुमन और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से उनके बेटे दीपक प्रकाश ने मंत्री पद की शपथ ली है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल