महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता
लक्ष्मीपुर विकासखंड मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एसआईआर में उत्कृष्ट प्रगति हासिल करने वाली रुद्रपुर शिवनाथ की बीएलओ रंजना देवी व सुपरवाइजर अभिषेक सिंह को ब्लॉक प्रमुख ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख अंजली पाण्डेय ने कहा कि एसआईआर में मात्र 14 दिन में बेहतर प्रदर्शन कर अपने कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन और टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों ने समयबद्ध तरीके से कार्य योजनाओं को पूरा कर गति को नई दिशा दी है।
सम्मानित किए गए कर्मचारियों में ब्लॉक प्रमुख ने सभी को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहित किया और आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करने का आह्वान एसआईआर की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक प्रमुख ने सभी टीम सदस्यों का आभार व्यक्त





