Home / राज्य / ओवरलोड वाहनों की अवैध वसूली का भंडाफोड़, ARTO-PTO समेत 19 पर FIR रायबरेली में चल रहा था शसूली का धंधा

ओवरलोड वाहनों की अवैध वसूली का भंडाफोड़, ARTO-PTO समेत 19 पर FIR रायबरेली में चल रहा था शसूली का धंधा

 

रायबरेली

 

डीह थाना पुलिस ने ओवरलोड गाड़ियों को पास कराने के नाम पर अवैध वसूली करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पिंटू निवासी खानजहांपुर बखरी और जितेंद्र सरोज निवासी उदयपुर, प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया। ये दोनों प्रति वाहन 5,500 रुपये लेकर बालू, गिट्टी और मोरंग से भरे ओवरलोड ट्रकों को सुरक्षित पास कराते थे।

एडिशनल एसपी संजीव कुमार सिन्हा के मुताबिक, सोमवार देर रात सई नदी पुल के पास छापेमारी की गई, जहां गिरोह सक्रिय था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे रायबरेली-अमेठी और रायबरेली-प्रतापगढ़ बार्डर पर वाहनों को बिना कार्रवाई के गुजरवाने के लिए पैसे लेते थे। जो वाहन मालिक पैसा नहीं देते थे, उन्हें ARTO विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से पकड़वाया जाता था और भारी भरकम चालान कराया जाता था।

इस मामले में ARTO प्रवर्तन अंबुज और पुष्पांजलि, PTO रेहाना व अखिलेश चतुर्वेदी, उनके चालक और दीवान समेत कुल 19 लोगों पर FIR दर्ज हुई है। UP STF पहले ही मुख्य दलाल मोहित सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है, जिसके पास से 114 ट्रकों की सूची, नकदी और एक स्कॉर्पियो बरामद हुई थी। पुलिस फरार सरकारी कर्मचारियों की तलाश कर रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल