Home / राज्य / कथित महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी अपने बयान से पलटी, बोलीं,दाउद से मेरा कोई वास्ता नहीं  

कथित महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी अपने बयान से पलटी, बोलीं,दाउद से मेरा कोई वास्ता नहीं  

 

गोरखपुर से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट 

 

एक्ट्रेस से साध्वी बनीं और खुद को किन्नर अखाड़े की कथित महामंडलेश्वर बताने वाली ममता कुलकर्णी अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। गोरखपुर दौरे पर आईं ममता ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि “दाऊद ने कोई बम ब्लास्ट नहीं कराया था। उससे मेरा कोई संबंध भी नहीं था।एक का नाम जरूर था, लेकिन उसने देश के अंदर कोई बम ब्लास्ट या एंटी नेशनल काम नहीं किया।मैं उसके साथ नहीं हूं,लेकिन वह आतंकवादी नहीं है।मैं जिंदगी में कभी दाऊद से नहीं मिली।”

उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विवादों में आ गया। लोगों ने इसे अलग-अलग तरह से पेश किया, जिसके बाद ममता कुलकर्णी ने सफाई दी। उन्होंने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि मीडिया ने उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया और बिना वजह तूल दिया। उन्होंने कहा कि लोग पूरा वीडियो देखें, उसमें सच्चाई साफ समझ आएगी। बयान पर मचे बवाल के कुछ घंटे बाद ममता ने एक होटल में दोबारा मीडिया से बात की।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल