Home / राज्य / कर्नाटक में सत्ता संग्राम रूका, हाईकमान के दबाव में सिद्धारमैया–शिवकुमार में हुआ सुलह समझौता 

कर्नाटक में सत्ता संग्राम रूका, हाईकमान के दबाव में सिद्धारमैया–शिवकुमार में हुआ सुलह समझौता 

 

 

बेंगलुरु

कर्नाटक की राजनीति में पिछले कई हफ्तों से चल रहे सत्ता संघर्ष पर अब विराम लगता दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार के बीच जारी खींचतान आखिरकार हाईकमान के हस्तक्षेप के बाद थम गई। दोनों नेताओं ने पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर साथ बैठकर नाश्ता किया और अपने मतभेदों को दूर करने का संदेश दिया।

कांग्रेस हाईकमान ने यह स्पष्ट कर दिया कि सरकार और संगठन की मजबूती के लिए शीर्ष नेतृत्व की एकजुटता ज़रूरी है। इसी दबाव के बाद दोनों वरिष्ठ नेताओं ने सार्वजनिक रूप से सहयोग और सामंजस्य का प्रदर्शन किया।

हालाँकि राजनीतिक गलियारों में चर्चा जारी है कि यह सुलह कितने समय तक बनी रहती है। लेकिन फिलहाल, कर्नाटक में चल रहा सत्ता का नाटक थमता हुआ दिखाई दे रहा है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल