Home / राज्य / कानपुर में बिल्डर ने पति-पत्नी और डेढ़ साल की बच्ची को बनाया बंधक, फेसबुक मैसेज से बची जान  

कानपुर में बिल्डर ने पति-पत्नी और डेढ़ साल की बच्ची को बनाया बंधक, फेसबुक मैसेज से बची जान  

 

कानपुर

कानपुर में प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर ने पति-पत्नी और उनकी डेढ़ साल की बच्ची को करीब एक महीने तक बंधक बनाकर रखा। आरोपियों ने परिवार को पहले अलग-अलग होटलों में रखा और बाद में एक बंद फ्लैट में कैद कर दिया।

शाहजहांपुर निवासी ओम गुप्ता और उनकी पत्नी दिव्या को जमीन के काम के बहाने विजय नगर बुलाया गया था। दिव्या के माता-पिता की मौत के बाद उनके पास लगभग दो करोड़ रुपये की पुश्तैनी जमीन थी।

आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर ने पहले ही धोखे से उनके बैंक की पासबुक, चेकबुक और एटीएम कार्ड अपने कब्जे में ले लिए। इसके बाद जमीन अपने नाम कराने के लिए पूरे परिवार को बंधक बना लिया। बाद में उन्हें कल्याणपुर स्थित मार्स एन्क्लेव के एक फ्लैट में बाहर से ताला लगाकर बंद कर दिया गया।

आरोपियों ने धमकी दी थी कि अगर जमीन उनके नाम नहीं की गई तो पति और बच्ची को जान से मार दिया जाएगा। इसी बीच ओम गुप्ता ने आरोपियों के मोबाइल के हॉटस्पॉट का इस्तेमाल कर फेसबुक के जरिए अपनी मां को मैसेज भेजकर पूरी जानकारी दी।

परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट का ताला तोड़कर दंपती और बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर दीपक अग्रवाल और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल