Home / राज्य / कानपुर में राजरतन समूह पर आयकर विभाग का बड़ा सर्वे, 11 प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी

कानपुर में राजरतन समूह पर आयकर विभाग का बड़ा सर्वे, 11 प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापेमारी

 

कानपुर 

कर चोरी की आशंका को लेकर आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने बुधवार को राजरतन समूह के ठिकानों पर सर्वे की कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई कानपुर और उन्नाव समेत कुल 11 प्रतिष्ठानों पर एक साथ की गई।

कानपुर के नयागंज, दालमंडी, गुमटी नंबर-पांच, स्वरूप नगर, पी रोड और लाल बंगला स्थित साड़ी शोरूमों में सुबह से ही आयकर विभाग की टीमें जांच में जुटी रहीं। सर्वे के दौरान कारोबार से जुड़े दस्तावेजों, लेन-देन और स्टॉक की पड़ताल की जा रही है।

बताया जा रहा है कि राजरतन समूह कपड़ा कारोबार के साथ-साथ रियल एस्टेट, डिटर्जेंट और साबुन के कारोबार से भी जुड़ा हुआ है। आयकर विभाग की कार्रवाई से शहर के व्यापारिक हलकों में हलचल मच गई है। सर्वे की प्रक्रिया देर शाम तक जारी रहने की संभावना है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल