Home / राज्य / कानपुर व हापुड़ से दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ी कार्रवाई,डा आरिफ मीर,डा शाहीन गिरफ्तार 

कानपुर व हापुड़ से दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ी कार्रवाई,डा आरिफ मीर,डा शाहीन गिरफ्तार 

 

 

कानपुर की रिपोर्ट 

 

दिल्ली ब्लास्ट मामले में उत्तर प्रदेश एटीएस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कानपुर से एक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार डॉक्टर की पहचान डॉ. आरिफ मीर के रूप में हुई है, जो कानपुर के हृदय रोग संस्थान (कार्डियोलॉजी हॉस्पिटल) में रेजीडेंट डॉक्टर के रूप में कार्यरत थे। एटीएस सूत्रों के अनुसार, डॉ. आरिफ का संपर्क दिल्ली ब्लास्ट मामले में पहले से गिरफ्तार डॉ. शाहीन से था।सूत्रों का कहना है कि हापुड़ से भी एक अन्य डॉक्टर को हिरासत में लिया गया है, हालांकि इस गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन से जुड़ी बताई जाने वाली डॉ. शाहीन पहले कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज में प्रवक्ता के रूप में कार्यरत थीं। अब यह सामने आया है कि उनके संपर्क में कार्डियोलॉजी संस्थान के रेजीडेंट डॉक्टर मोहम्मद आरिफ मीर भी थे।गुरुवार को इस गिरफ्तारी के बाद संस्थान के निदेशक डॉ. राकेश वर्मा और वरिष्ठ चिकित्सक प्रो. ए.के. शर्मा ने प्रेस वार्ता की।प्रो. शर्मा ने बताया कि डॉ. आरिफ मीर ने अगस्त 2025 में कार्डियोलॉजी संस्थान में रेजीडेंट डॉक्टर के रूप में ज्वाइन किया था। वह प्रथम वर्ष के छात्र के रूप में आपातकालीन वार्ड में कार्यरत थे। उनके व्यवहार या कार्यशैली में अब तक कोई संदिग्ध बात नहीं दिखी थी।” उन्होंने बताया कि डॉ. आरिफ मीर जम्मू-कश्मीर के खागुनसादीवारा (निकट मो. शरीफ) निवासी हैं और उनके पिता का नाम गुलाम हसन मीर है। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान उन्होंने पहले एसजीपीजीआई लखनऊ को प्राथमिकता दी थी, लेकिन सेकेंड राउंड काउंसिलिंग में उन्हें कानपुर संस्थान आवंटित हुआ था। एटीएस अब डॉ. आरिफ और डॉ. शाहीन के बीच संचार, मुलाकातों और संभावित नेटवर्क की जांच कर रही है। हापुड़ से हिरासत में लिए गए डॉक्टर से पूछताछ के बाद एटीएस पूरे मॉड्यूल का खुलासा कर सकती है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल