महराजगंज से श्रीनरायन गुप्ता
नौतनवा तहसील में आज संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिला अधिकारी संतोष कुमार शर्मा के पूछते ही जहां फरियादियों की लंबी लाइन लगी हुई थी ।वहीं पर नौतनवा तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के किसान नेता नागेंद्र प्रसाद शुक्ला एडवोकेट ने रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवा के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव के तरफ से शहीद पुरन बहादुर थापा की मूर्ति नौतनवा के छपवा तिराहे से सड़क निर्माण में हटाए जाने के विरोध में ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित जिम्मेदार कर्मचारियों योग नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित करते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही शहीद पूरन बहादुर थापा की मूर्ति स्थापित कर दिया जाएगा। बताया जाता है कि 1999 में देश के कारगिल युद्ध के दौरान पूरन बहादुर थापा देश के लिए कुर्बानी दे चुके थे ।इसके याद में शहीद पुरन बहादुर थापा कीमूर्ति स्थापित किया गया था परन्तु दिनांक 6 /3 /26 को सड़क निर्माण के को लेकर पी,एन,सी, के कर्मचारियों ने बिना सोचे समझे शहीद पूरन बहादुर थापा के स्मारक को तोड़ दिया और प्रतिमा को दूसरे जगह हटा दिया गया
।जिसको लेकर शहर के सभी वर्गों में आक्रोश का माहौल देखा गया। किसान नेता नागेंद्र शुक्ला एडवोकेट ने शहीद पूरन बहादुर थापा के टूटे हुए स्मारक की कैमरा मेकैदकिये हुए फोटो को जिलाधिकारी को वीडियो के माध्यम से दिखाए। इस दौरान जिला अधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने त्वरित कार्रवाई करने एवंशहीद की प्रतिमा स्थापित करने का आश्वासन भी दिया। तहसील दिवस के दौरान काफी शाहिद की मूर्ति को लेकर देखने को मिला।इस दौरान संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट मनोज कुमार मिश्रा तरुण कुमार श्रीवास्तव धर्मेंद्र त्रिपाठ मंत्री दयानंद यादव संजय कुमार सोनी जमील खान,शेख समसुद्दीन, राजेश चौधरी,अनिल कुमार शर्मा, दीपेंद्र प्रजापति ,राम मयूर यादव, अनिल कुमार ,मुकेश तिवारी ,जगनारायण विश्वकर्मा, लक्ष्मण प्रसाद, सुनील कुमार, बृजेश कुमार विश्वकर्मा ,अभिमन्यु सिंह ,जितेंद्र कुमार, राजू प्रसाद, दुर्गेश तिवारी रिंकू पांडेय, कमलेश गौड़, अरुण गिरी, आशीष श्रीवास्तव चंद्र प्रताप सिंहसहित तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहे।







