Home / राज्य / कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही को फोन पर धमकी, आरोपी पर केस दर्ज  

कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही को फोन पर धमकी, आरोपी पर केस दर्ज  

 

सीतापुर

कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही को फोन पर धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप खैराबाद क्षेत्र के रहने वाले कुलदीप पर लगाया गया है। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर न मिलने से नाराज़ होकर आरोपी ने मंत्री को फोन कर धमकी दी और सोशल मीडिया पर भी अभद्र टिप्पणी की। जानकारी के मुताबिक कुलदीप पर मंत्री के सहयोगी लवकुश शुक्ला से हर महीने 20 हजार रुपये मांगने का भी आरोप है। साथ ही आरोपी ने मंत्री को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की।

इस मामले में मंत्री के कार्यालय सचिव सुरेश की तहरीर पर कोतवाली देहात पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने धमकी देने, पैसे मांगने और सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल