Home / राज्य / कार ने रप्तार ने मचाया कहर: पुलिस से बचने के चक्कर में 7 लोगों को कुचला,पांच की मौत,दो गंभीर

कार ने रप्तार ने मचाया कहर: पुलिस से बचने के चक्कर में 7 लोगों को कुचला,पांच की मौत,दो गंभीर

 

 

आगरा से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट 

 

शुक्रवार रात्रि को दिल दहला देने वाला हादसा हो गया।न्यू आगरा थाना क्षेत्र में केंद्रीय हिंदी संस्थान रोड स्थित नगला बूढ़ी में एक तेज रफ्तार कार ने 7 लोगों को रौंद दिया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय पुलिस पास ही चेकिंग कर रही थी। कार चालक पुलिस से बचने के लिए वाहन को तेज रफ्तार में भगाने लगा।इसी दौरान उसने सबसे पहले एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी ब्वॉय को टक्कर मारी। इसके बाद उसने मां-बेटे और दो दोस्तों को रौंद दिया।

अनियंत्रित कार करीब 100 मीटर आगे जाकर डिवाइडर से टकरा गई और तीन बार पलट गई। इसके बाद कार एक घर के बाहर बैठे लोगों पर जा गिरी। कार के नीचे दबने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने कार से दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को पुलिस ने एस.एन. मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया।मृतकों में बबली , उसका बेटा गोलू, कमल कृष उर्फ कृष्णा और बंटेश शामिल हैं। वहीं राहुल और वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल