शार्पृदृष्टि की रिपोर्ट
भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने किसान आंदोलन के दौरान किए गए अपने विवादित ट्वीट पर बठिंडा की अदालत में पेश होकर माफ़ी मांगी। कंगना ने अदालत में कहा कि उन्हें अपने बयान पर अफ़सोस है।
वर्ष 2020 में किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत ने एक ट्वीट में आंदोलन में बैठी बुजुर्ग महिलाओं को 100-100 रुपए लेकर बैठने वाली बताया था। इस टिप्पणी पर किसानों और आम जनता की ओर से व्यापक विरोध हुआ था।
जबकि अदालत में कंगना ने अपने बयान पर खेद जताया, लेकिन बुजुर्ग महिला के परिवार ने उनकी माफ़ी स्वीकार करने से इनकार कर दिया।अब इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख अदालत द्वारा तय की जाएगी।







