Home / राज्य / कोहरे का कहर, हमीरपुर में सगे भाइयों समेत चार की दर्दनाक मौत, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

कोहरे का कहर, हमीरपुर में सगे भाइयों समेत चार की दर्दनाक मौत, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

हमीरपुर 

उत्तर प्रदेश में शनिवार की रात में घने कोहरे ने कहर बरपाया। हमीरपुर जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर टूरिस्ट बस और चारपहिया वाहन की भीषण भिड़ंत में एक ही गांव के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज बांदा ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

हादसा मौदहा कोतवाली क्षेत्र के इचौली गांव के पास हुआ, जहां पीछे से आ रही गुजरात की टूरिस्ट बस ने चारपहिया गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारपहिया वाहन के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मौदहा क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय के अनुसार मृतकों की पहचान सिद्धगोपाल यादव (60) पुत्र मइयादीन, राम सहोदर (40) पुत्र छोटेलाल, घनश्याम (34) पुत्र छोटेलाल और सोनू (38) पुत्र प्यारेलाल के रूप में हुई है। सोनू की मौत इलाज के दौरान हुई। हादसे में आशाराम (40) पुत्र अच्छेलाल, राधेश्याम (48) पुत्र छोटेलाल और चालक विमल (20) पुत्र घनश्याम गंभीर रूप से घायल हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल