Home / राज्य / क्षेत्र की दर्जनों गांवों की महिलाओं ने रखा निर्जल छठी व्रत प्रातः कालीन सूर्य को अर्घ्य दें कर पूर्ण होगा व्रत

क्षेत्र की दर्जनों गांवों की महिलाओं ने रखा निर्जल छठी व्रत प्रातः कालीन सूर्य को अर्घ्य दें कर पूर्ण होगा व्रत

 

बृजमनगंज में छठ घाट पर व्रती महिलाए व गणेश की झांकी का अभिनंदन करते नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल

बृजमनगंज से आर्यन जायसवाल

छठ पर्व के पावन अवसर पर बृजमनगंज क्षेत्र में सोमवार को परंपरागत रूप से आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया गया। व्रती महिलाएं पूरा दिन निर्जल व्रत रही। सोमवार की शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य देंकर उनकी आराधना की मंगलवार को प्रात:कालीन सूर्य को अर्ध्य अर्पित कर व्रत तोड़ेंगी। इसके पूर्व व्रती महिलाओं ने दिन में व्रत रहने के उपरांत शाम को स्वच्छ स्थान पर चूल्हे को स्थापित कर अक्षत, धूप, दीप व सिंदूर से उसकी पूजा की। इसके बाद प्रसाद के लिए रखे हुए आटे से फुल्के तथा साठी की खीर बनाई। इसे ‘रसियाव-रोटी भी कहा जाता है। बाद में चौके में ही खरना की।

यही रसियाव-रोटी खाने के बाद उनका छठ व्रत शुरू हो गया जो मंगलवार को प्रात:कालीन सूर्य को अर्घ्‍य अर्पित करने के बाद पूर्ण होगा।बृजमनगंज क्षेत्र के ठाकुरद्वारा स्थित पोखरे, पश्चिमी छोर पर स्थित साहब पोखरे इसके साथ क्षेत्र के गुजरौलिया, महुलानी, लेहड़ा, शिवपुर, बंजरहा सोनबरसा, गोपालपुर, खड़खोड़ी, सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर काफी संख्या में महिलाओं ने पूरे विधि-विधान से शाम को अस्ताचलगामी सूर्य की आराधना कर पूजा अर्चना की। इस दौरान पोखरों पर मेला जैसा माहौल रहा। इस दौरान नगर पंचायत बृजमनगंज में आए भोजपुरी कलाकारों द्वारा, भक्ति जागरण व देवी – देवताओं के झांकी की मनमोहक प्रस्तुति की गई।छठी मैया के भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर शाम तक झूमते रहे। भक्ति गीतों व मनमोहक दृश्यों से पूरा पांडाल भक्ति मय रहा। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल, योगेंद्र यादव दिलीप चौधरी, उदयराज यादव, हरिश चंद्र सोनकर, आशीष जायसवाल, जेपी गौड़, मनोज जायसवाल, रवि वर्मा, विष्णु जायसवाल, संतोष जायसवाल, प्रिंस चौधरी, नगर पंचायत कर्मी सहित क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित रहे । इस दौरान पुलिस प्रशासन की व्यवस्था चुस्त- दुरुस्त रही। पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, व गजेंद्र प्रताप सिंह, टीम के साथ ने सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। इस दौरान सिविल ड्रेस में महिला पुलिसकर्मी भी निगरानी करती रही। कई जगहों पर क्षेत्र के समाज सेवीओं व युवाओं ने भी इस पर्व को सुचारू रूप से मनाने में लोगों का सहयोग किया। साथ ही पोखरों की साफ- सफाई करा कर विधिवत रूप से सजाया गया। रात में झालरों व रंगबिरंगे लाइटों से प्रकाश की व्यवस्था की गई।पूरा क्षेत्र भक्तिमय रहा। आज प्रात:कालीन अर्घ्‍य दिया जाएगा। अर्ध्य देने के बाद व्रती महिलाएं पारण करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल