Home / राजनीति / खनन माफिया सहित भाजपा नेता व 15 अन्य पर एफआईआर दर्ज

खनन माफिया सहित भाजपा नेता व 15 अन्य पर एफआईआर दर्ज

 

अयोध्या 

अयोध्या में खनन के अधिकारी की पिटाई मामले में खनन अधिकारी अनन्त सिंह की तहरीर पर कथित खनन माफिया शराब कारोबारी,कथित भाजपा नेता राकेश जायसवाल, सरोज जायसवाल समेत 15 अज्ञात के विरुद्ध गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज, थाना कैंट अंतर्गत खनन के अधिकारी अन्नत सिंह, चंद्रशेखर पाठक समेत कई लोगो पर हमले के मामले में राकेश जायसवाल, सरोज जयसवाल समेत कई अज्ञात पर गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज हो गया, इसी मामले में थाना कैंट में ही खनन अधिकारी से भी अभद्रता व गाली गलौज हुई थी। मामले में काफी जद्दोजहद के आधी रात्रि को अनन्त सिंह की तहरीर पर एफआईआर दर्ज हुई है। मालूम हो कि आरोपियों को सत्ता पक्ष के कुछ बड़े नेताओं का जबरदस्त संरक्षण प्राप्त है जिसके दम पर सोहावल क्षेत्र अवैध खनन का गढ़ बना हुआ है।वही विस्वस्त सूत्रो की माने तो इस अवैध खनन की कमाई और कारोबार में कई बड़े सफेदपोसों की भी हिस्सेदारी है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल