Home / राज्य / गाजियाबाद में जाम में फंसे मुख्य सचिव, ट्रैफिक इंस्पेक्टर को भारी पड़ा हटाकर पुलिस लाइन भेजे गये

गाजियाबाद में जाम में फंसे मुख्य सचिव, ट्रैफिक इंस्पेक्टर को भारी पड़ा हटाकर पुलिस लाइन भेजे गये

 

 

गाजियाबाद

22 दिसंबर को मुख्य सचिव के जाम में फंसने के मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी ट्रैफिक ने बड़ी कार्रवाई की है। ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनवीर सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, 22 दिसंबर को मुख्य सचिव के गाजियाबाद आगमन के दौरान भारी जाम की स्थिति बन गई थी। इस दौरान सूचना मिलने के बावजूद ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनवीर सिंह मौके पर करीब 15 मिनट की देरी से पहुंचे। देरी के चलते जाम की स्थिति और बिगड़ गई, जिससे मुख्य सचिव को भी परेशानी का सामना करना पड़ा

मामले की जांच के बाद डीसीपी ट्रैफिक ने कार्रवाई करते हुए मनवीर सिंह को टीआई-9 के चार्ज से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया है। साथ ही अब टीआई-9 की जिम्मेदारी ट्रैफिक इंस्पेक्टर संजीव चौहान को सौंपी गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीआईपी ड्यूटी और ट्रैफिक प्रबंधन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल