शाहजहांपुर से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट
जनपद शाहजहांपुर में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।जहा सिधौली थाना क्षेत्र के नायरा पेट्रोल पंप के पास रोड पर दो रोडवेज बसें आमने-सामने से टकरा गईं। हादसा उस समय हुआ जब एक बस चालक ने सड़क पर अचानक गाय आने के कारण उसे बचाने की कोशिश में दोनो बस टकरा गई। इस दुर्घटना में एक बस चालक की मौत हो गई,जबकि वही चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
रोडवेज एआरएम अरुण कुमार के अनुसार,यह हादसा कल रात करीब 9 बजे लक्ष्य इंस्टीट्यूट के पास हुआ। पुवायां की ओर से आ रही बस के चालक ने सड़क पर आई गाय को बचाने के लिए अचानक मोड़ लिया, जिससे वह सामने से आ रही दूसरी रोडवेज बस से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में दोनों बसों के चालक समेत 5 लोग घायल हुए, जिनमें गौरी फांटा डिपो के चालक पप्पू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल यात्रियों को तत्काल जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।




