Home / विदेश / गैस बुकिंग के नए नियम लागू, अब सिलिंडर लेने के लिए करना होगा ये जरूरी काम  

गैस बुकिंग के नए नियम लागू, अब सिलिंडर लेने के लिए करना होगा ये जरूरी काम  

 

नई दिल्ली

देश में एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए नए नियम लागू कर दिए गए हैं। तेल कंपनियों ने गैस आपूर्ति को लेकर सख्त बदलाव किए हैं, जिसके तहत अब सिलिंडर की डिलीवरी तय समय अंतराल के बाद ही की जाएगी। इससे कई उपभोक्ताओं की सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

 

तय समय के बाद ही मिलेगा सिलिंडर 

 

नए नियमों के अनुसार 

जिन उपभोक्ताओं के पास दो सिलिंडर हैं, उन्हें अब 35 दिन बाद ही नया सिलिंडर मिलेगा।

उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 45 दिन के अंतराल के बाद सिलिंडर दिया जाएगा। जिन उपभोक्ताओं के पास एक ही सिलिंडर है, उन्हें भी अब 25 दिन बाद ही रिफिल मिल सकेगा।

यूपी एलपीजी एसोसिएशन और गाजियाबाद एलपीजी एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार के मुताबिक, ये नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं और सभी गैस एजेंसियों को इसकी सूचना भेज दी गई है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल