लखनऊ से शार्पदृष्टि की रिपोर्ट
गोमतीनगर इलाके में शुक्रवार की देर रात पुलिस चेकिंग के दौरान धरपकड़ के दौरान चेन स्नैचरों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, दोनों बदमाश बाइक से आए थे और दो लोगों से चेन छीनकर भाग रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी की तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। पकड़े गए आरोपी पर एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस फरार साथी की तलाश में छापेमारी कर रही है।






