Home / राज्य / गोरखपुर महोत्सव–26 : टैलेंट हंट प्रतियोगिता के सुगम संगीत वर्ग में सान्विका राय का विशिष्ट श्रेणी में चयन

गोरखपुर महोत्सव–26 : टैलेंट हंट प्रतियोगिता के सुगम संगीत वर्ग में सान्विका राय का विशिष्ट श्रेणी में चयन

गोरखपुर

गोरखपुर महोत्सव–26 के अंतर्गत आयोजित टैलेंट हंट प्रतियोगिता में सुगम संगीत वर्ग के अंतर्गत सान्विका राय का विशिष्ट श्रेणी में चयन होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।अपनी मधुर आवाज़ एक राधा एक मीरा दोनो ने श्याम को चाहा सांग पर प्रभावशाली प्रस्तुति से सान्विका राय ने निर्णायक मंडल को प्रभावित करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

प्रतियोगिता में जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें सान्विका राय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी अलग पहचान बनाई। उनके चयन की घोषणा होते ही परिजनों, मित्रों एवं संगीत प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सात्विकता राय की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। संगीत के क्षेत्र में उनकी निरंतर मेहनत और लगन आने वाले समय में उन्हें और भी ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

इस सफलता का श्रेय बाबा अरविद राय,व्यूरो प्रभारी प्रखर विकास फरेन्दा,जीएन पब्लिक स्कूल गोरखनाथ के गोरखपुर के संगीत शिक्षक राजेश मिश्र सहित माता पिता के साथ सभी को दिया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल