Home / राज्य /   गोरखपुर में गीडा के इंडस्ट्रियल एरिया में लगी भीषण आग, 600 फैक्ट्रियां बंद

  गोरखपुर में गीडा के इंडस्ट्रियल एरिया में लगी भीषण आग, 600 फैक्ट्रियां बंद

 

 

गोरखपुर

गोरखपुर के गीडा औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर 15 में शुक्रवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घना काला धुआं आसमान में फैलने पर कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी दीपक मीणा, पुलिस अधीक्षक उत्तरी ज्ञानेंद्र, गीडा पुलिस फोर्स, दमकल विभाग की 20 गाड़ियां और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फैक्ट्री को तुरंत खाली कराया गया और सुरक्षा के मद्देनज़र 500 मीटर के दायरे में आने वाली 600 फैक्ट्रियों को बंद कर दिया गया। रिफाइंड फैक्ट्री में अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से फैलती गई, जिसके बाद दमकल विभाग ने अतिरिक्त टीम और पानी के टैंकर बुलाए। कई दिशाओं से आग बुझाने का प्रयास जारी है। पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बना दिया है। अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन भारी नुकसान की आशंका व्यक्त की जा रही है।फैक्ट्री प्रबंधन से आग के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है और SDRF की टीम भी मौके पर मौजूद है। आग लगने की घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुजीत राय ने बताया कि आग का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं, जिलाधिकारी ने कहा कि घटना ऑयल प्लांट में हुई है, इसलिए विशेषज्ञों को बुलाया गया है। दिल्ली की एक इंस्टॉलेशन टीम को भी बुलाया गया है, जिसके पहुंचने पर स्थायी समाधान की संभावना है। जिस फैक्ट्री में आग लगी है, वह करीब 3 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल