Home / राज्य / गोरखपुर में शिक्षकों का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, शिक्षा सेवा चयन आयोग में पूर्व DGP की नियुक्ति पर उठे सवाल  

गोरखपुर में शिक्षकों का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, शिक्षा सेवा चयन आयोग में पूर्व DGP की नियुक्ति पर उठे सवाल  

 

गोरखपुर

माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष पद पर पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार की नियुक्ति को लेकर शिक्षकों ने नाराजगी जताई। संगठन के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी ने कहा कि शिक्षा सेवा चयन आयोग का नेतृत्व ऐसे व्यक्ति के हाथ में होना चाहिए, जिसे शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली और समस्याओं की समझ हो। उन्होंने सवाल किया कि शिक्षा विभाग में पुलिस अधिकारी की क्या भूमिका है। द्विवेदी ने पूर्व अध्यक्ष प्रो. कीर्ति पांडेय को हटाए जाने पर भी सरकार की मंशा पर सवाल उठाए और निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल