गोरखपुर
टीबी मरीजों को पोषण और आर्थिक सहायता देने की सरकारी योजना जमीनी स्तर पर अटकती नजर आ रही है। जिले के 6263 मरीजों में से करीब 60 प्रतिशत मरीजों के बैंक खातों का KYC अपडेट नहीं होने के कारण उन्हें शासन से मिलने वाली मासिक पोषण राशि नहीं मिल पा रही है।
जानकारी के मुताबिक, कई मरीजों के खाते अपडेट न होने और बजट की कमी के चलते सहायता राशि का वितरण बाधित हो गया है। इससे मरीजों की देखभाल और पोषण पर असर पड़ रहा है। इस मामले में सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि शासन स्तर पर बैठक जारी है और जल्द ही बजट आवंटन होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मार्च महीने में ही बकाया समेत पूरी धनराशि मरीजों के खातों में भेज दी जाएगी। सीएमओ ने यह भी कहा कि फिलहाल मरीजों के पोषण पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है, क्योंकि “पोषण पोटली” जैसी पहल और समाज के सहयोग से जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। सरकारी राशि को प्रोत्साहन के रूप में दिया जाता है।







