Home / राजनीति / गोरखपुर सांसद रवि किशन को दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड

गोरखपुर सांसद रवि किशन को दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड

 

 

गोरखपुर से श्रीनरायन गुप्ता 

अभिनेता से नेता बने गोरखपुर के भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला को दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान की जानकारी मिलते ही उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोग बधाई देने उनके आवास पर पहुंचे, हालांकि सांसद से मुलाकात नहीं हो सकी क्योंकि वे इस समय बिहार चुनाव में व्यस्त हैं। रवि किशन को हाल ही में फिल्म लापता लेडीज में शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। लगातार दो बड़े सम्मान मिलने से उनके प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। जौनपुर जिले के केराकत गांव के रहने वाले रवि किशन गोरखपुर से दूसरी बार सांसद चुने गए हैं और भोजपुरी व हिंदी फिल्मों में भी सक्रिय हैं। हाल ही में उन्हें बिहार के एक युवक द्वारा जान से मारने की धमकी मिलने के कारण वे सुर्खियों में आए थे। बावजूद इसके, रवि किशन ने अपने अभिनय और राजनीतिक योगदान से लगातार पहचान बनाई है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल