मथुरा
कोसीकला थाना क्षेत्र में संदिग्ध ट्रक रोकने के दौरान गौ रक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की कुचलकर मौत हो गई। आरोप है कि ट्रक चालक ने जानबूझकर टक्कर मारी। घटना से आक्रोशित लोगों ने आगरा-दिल्ली हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग की। पथराव में पुलिस की तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं और कई लोग घायल हुए। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रशासन ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।




