Home / राज्य / ग्राम प्रधान एकमा गोल्डी सिंह द्वारा गरीबों में कंबल किया वितरण

ग्राम प्रधान एकमा गोल्डी सिंह द्वारा गरीबों में कंबल किया वितरण

 

लक्ष्मीपुर महराजगंज श्रीनरायन गुप्ता 

 

लक्ष्मीपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत एकमा में कड़ाके की ठंड को देखते हुए ग्राम प्रधान तेजेन्द्रपाल ऊर्फ गोल्डी सिह की पहल पर गाँव में 165 गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत भवन के निकट आरा मिल पर किया गया।, जहाँ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्राम प्रधान ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीबों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पंचायत द्वारा यह कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार के तरफ से तहसील प्रशासन ने भी 28 कंबल दिए है।आगे भी जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।

कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह की मदद से ठंड में काफी राहत मिलती है।इस दौरान राघवेन्द्र पाण्डेय,अहसान खां,विजय मद्धेशिया,दुर्गाशंकर शुक्ल,कन्हैया मद्धेशिया,परमेश्वर मद्धेशिथा,रामलीला पाण्डेय,सद्दाम. संदीप,दुर्गा,इन्द्रप्रताप,इश्वर बर्मा मौजूद रहे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल