Home / राज्य / चरित्रहीन चाचा ने चाकू के बल पर भतीजी को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार  

चरित्रहीन चाचा ने चाकू के बल पर भतीजी को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार  

 

वाराणसी

सारनाथ थाना क्षेत्र में एक चाचा ने अपनी भतीजी के गर्दन पर चाकू रखकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर में बताया कि आरोपी रिश्ते में उसका चचेरा भाई है और उसने बेटी का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो साल तक उसका यौन शोषण किया। उसने बेटी को धमकाया यदि उसने किसी को बताया तो जान से मार देगा। इसी दौरान बेटी गर्भवती भी हुई, हालांकि बाद में जब घर वालों को इस बात की जानकारी लगी तो घर में कोहराम मच गया। पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी पत्नी का 6 साल पहले निधन हो चुका है।

सारनाथ थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता के परिवार वाले शर्म की वजह से पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी थी, हालांकि बाद में युवती की तरफ से लगातार इसका विरोध किए जाने के बाद पीड़िता ने पिता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पीड़िता का पुलिस ने मेडिकल कराया गया है और दुष्कर्म पुष्टि होने के बाद आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements

राशिफल