कानपुर
चाइनीज मांझे से हो रही लगातार दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने इसके उपयोग, बिक्री और भंडारण पर सख्त कदम उठाए हैं। शासन के निर्देश पर स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है और चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है।
पुलिस द्वारा बाजारों में छापेमारी कर चाइनीज मांझा बेचने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई है कि यदि चाइनीज मांझा बेचते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे चाइनीज मांझे का प्रयोग न करें, क्योंकि इससे आम नागरिकों, बच्चों, पक्षियों और पशुओं को गंभीर चोट लगने का खतरा बना रहता है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।





